मध्यप्रदेश सरकार ने छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया है। इस फैसले से कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा और लंबित एरियर का भी भुगतान सुनिश्चित किया गया है।
मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर। 3% DA बढ़ोतरी के साथ अब मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता।














